सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिल्की और चमकदार बालों के लिए अपनाएं ये नुस्ख़ा


कई बार शैम्पू और कंडीशनर करने से बालों में वो चमक नहीं आती जो हम चाहते है। शैम्पू कैसा भी इस्तेमाल कर लें पर बालो पर कुछ फ़र्क ही नही पड़े तो क्या फ़ायदा।  वैसे ही शैम्पू की कंपनी बड़े बड़े वायदे करती हैं कि बालों को सिल्की, शाइनिंग, सॉफ्ट बनाने और डैंड्रफ मिटाने के लिए शैम्पू इस्तेमाल करें। लेकिन जिसमे भी वो नाक़ाम रह जाती हैं। इसलिए अगर घर पर ही कुछ ऐसा तरीका हाथ लग जाये जिससे हमारे बालों को पोषण मिल जाये साथ ही बालों में नई जान आ जाये।  इसलिए हम आपके लिए लाए है घर पर रेडी हो जाने वाला कंडीशनर जो आपके बालों को सिल्की शाइनिंग तो बनाएगा ही साथ ही डैंड्रफ भी दूर करेगा।  
 
 
1-   दही (1-2 कटोरी)

2-  मेथी दाना पाउडर (1-2 चम्मच)


अगर आप ये नुस्ख़ा करने जा रहे है तो सबसे पहले आप दही में से उसका पानी निकाल दें।  जिससे पेस्ट बनने पर वो बालों से बहे नहीं।  अब आपको दही अपने बालों के हिसाब से लेनी हैं और उसमें आपको मेथी दाने का पाउडर मिक्स करना हैं। पेस्ट तैयार होते ही पहले चेक कर लें कि पेस्ट ठंडा तो नहीं हैं। उसके बाद पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाये और बालों पर भी लगाए।  उसके बाद आप इसे आधा- एक घन्टा रखें और शैम्पू से बालों को धो दें।  बाल सूखने के बाद आप खुद यक़ीन नही कर पायेंगे कि इस नुस्ख़े का इतना अच्छा रिजल्ट आया हैं।  

नोट-  दही को फ़्रिज में से निकाल कर पहले रूम टेम्प्रेचर कर लें उसके बाद उसका इस्तेमाल करें।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.