सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हेयर ग्रोथ स्प्रे

बालों ले लिए काफ़ी सोचते है कि बालों को कैसे क्या किया जाए जिससे बालों की ग्रोथ भी हो और ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े। तो तैयार हो जाइए बहुत ही आसान तरीका जिसमें आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और बालों की ग्रोथ भी होगी साथ ही बालों में मजबूती भी आयेगी।  1- मेथी दाना (2  छोटे चम्मच) 2- चावल (2 छोटे चम्मच) हेयर ग्रोथ स्प्रे मेथी दाना और चावल आपके बालो  को जड़ों से मज़बूत बनाएंगे साथ ही टूटने से रोकेंगे।  मेथी दाना बालो को काला करने का बहुत ही अच्छा स्त्रोत हैं।  तो चलिए आईए बालों के लिए स्प्रे बनाया जाए वो भी चुटकियों में। सबसे पहले दोनो चीज़े लें और एक गिलास पानी में दो चम्मच मेथी दाना और 2 छोटे चम्मच चावल डालें।  इसे अब रात भर पानी में भीगे रहने दें।  सुबह इसे छान कर स्प्रे बोतल में डाल कर रख दें, फिर आप इसे सोने से पहले बालों में स्प्रे करे और सुबह बालों को धो दें।  आप ख़ुद यकीन नहीं करेंगे की बालों पर इतनी जल्दी इतना अच्छा असर हुआ हैं।  बस आपको हफ्ते में तीन बार ये स्प्रे इस्तेमाल करना है। और रिजल्ट आप आपके सामने होगा तो जल्दी से शुरू करिए और द...

काले बाल चाहते हैं? तो ये ज़रूर देखें।

बालों को करें काला  सफ़ेद बालो को कलर करके अगर आपकी हिम्मत जवाब दे चुकी है। तो ये नुस्ख़ा सिर्फ आपके लिए ही हैं। अब चाहे आपको ये लगे कि आपकी उम्र बड़ गयी हैं अब कुछ फ़ायदा नही होगा तो ये भी एक गलतफहमी है। चलिए बालों को करें काला बिना किसी कलर या कैमिकल के सिर्फ दो चीजों से वो भी कुछ ही महीनों में, तो देर न करे और जल्दी से शुरू हो जाए।  क्योंकि अब और देर करने पर शायद आपको कैमिकल से ही बाल काले करने पड़े।  1-  नारियल तेल 2-  मेथी दाना अब आपको सिर्फ नारियल तेल को गर्म करना हैं, उसके गर्म होते ही मेथी दाना तेल में डाल कर काला करना है।  फिर आपको बस गैस बंद करके तेल ठंडा करना है। और किसी खाली बोतल में डाल कर उपयोग करना हैं। ये तेल आपको हफ्ते में कम से कम 3 बार जरूर लगाना हैं  जिससे बालो को सही पोषण मिल सकें। और बालो में नमी भी बनी रहे।  इसी के कारण बालों में काला रंग आना शुरू हो जाएगा। नोट - गर्मी के मौसम में तेल लाभ करेगा लेकिन सर्दी में इससे आपको सर्द की शिकायत हो तो ये उपाय सिर्फ गर्मी के मौसम में ही करे।

कैसे दूध में हल्दी और काली मिर्च के मिलते ही चमत्कारी फ़ायदे मिलेंगे?

 अगर आप दूध सिर्फ इसलिए पीते हैं कि उसमें कैल्शियम है तो चलिए दूध को और ज़्यादा गुणकारी बनाते है जो केवल कैल्शियम ही नही देगा बल्कि कफ़ को खत्म करेगा । पेट की चर्बी के लिए भी फायदेमंद है और बहुत सारी बीमारी को खत्म कर में कारगर भी है। 1- दूध 2- हल्दी 3- काली मिर्च पाउडर  दूध में हल्दी, काली मिर्च से लाभ  1 कप गर्म दूध में 2 चुटकी हल्दी और 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिला कर पिये।   पहली बात की ये दूध सुबह खाली पेट लेने से बहुत ज़्यादा फायदा मिलता हैं।  इससे कई रोगों से निजात पाई जा सकती है। - अगर शरीर के किसी भी जोड़ में दर्द की शिकायत या अकड़न है। - खून साफ करना के लिए। - किसी भी प्रकार की सूजन को कम करना। - त्वचा अगर रूखी ओर डल लगती है। - त्वचा का कोई भी रोग या ढीली हो रखी त्वचा को ठीक करना । - इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने में कारगर। - जो लोग ज़्यादा बीमार या जल्दी जल्दी बीमार हो जाते हैं उनको बहुत फायदा होता हैं। - स्ट्रेस ओर तनाव से भी राहत मिलेगी। - थकान या सुस्ती रहने से भी मुक्ति मिलेगी। - कैल्शियम की पूर्ति करे।  1 महीने तक लगातार सेवन करने से आप खु...

तुरंत बचना चाहते है हेयर फॉल से? तो ये उपाय ज़रूर ट्राय करें।

आजकल बालों का गिरना आम होता जा रहा है। जिससे हर कोई ही परेशान है, चाहे बाल  टेंशन से गिर रहे हो या खाने की कमी से या फिर पॉल्युशन से लेकिन, बात तो यही है कि आखिर क्या किया जाए जिससे बालो का झड़ना रोका जा सके।  तो उसके लिए कई तरीके हैं जिनमें से एक नया तरीका आपके लिए है।  1-प्याज का रस 2-अदरक का रस 3-एलो वेरा जैल  4-कोकोनट वाटर हेयर फॉल होने से बाल बचाए इन सभी सामग्री को एक एक चम्मच लें।  बालों की ग्रोथ के हिसाब से कम ज़्यादा कर सकते है।  अब इसे बालों पर सिर धोने के एक घंटे पहले लगाये और फिर किसी माइल्ड या हर्बल शैम्पू से बालों को धो दें। याद रखिए जब भी आपको बाल धोने हो यही प्रकिया दोहरानी हैं, जिससे धीरे धीरे आपके बाल झड़ना कम होते जाएंगे।। कुछ ही समय बाद आप देखेंगे कि बालों का झड़ना बंद होगया है और  साथ ही आप बालों को बहुत चमकदार मुलायम भी पाएंगे।  नोट- इन सभी सामग्री को ताज़ा ही उपयोग करें जिससे अच्छा परिणाम मिलें।

डार्क नेक (काली गर्दन) से है परेशान तो झट से करें साफ़

डार्क नेक (काली गर्दन) अगर आपको शर्मिंदगी महसूस कराती हैं। जिससे कि आप कई बार अपनी गर्दन साफ़ करने के चक्कर मे उसे बहुत ज़्यादा रगड़ देते हैं। जिसकी वजह से गर्दन पर चोट जैसा निशान बन जाता है ओर इससे अर्थ का अनर्थ हो जाता हैं लेकिन आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है आपके लिये बहुत आसान सा घरेलू नुस्ख़ा हैं जो आप इस प्रकार से अपनी गर्दन को साफ़ करने पर कर सकते हैं।  जिससे कोई केमिकल भी यूज़ नही करना पड़ेगा और आपका काम भी हो जाएगा।   1- कॉफ़ी पाउडर -1 चम्मच 2- हल्दी -1/4 चम्मच 3- दही -1 चम्मच 4- मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच सभी सामग्री को मिक्स करके साफ़ गर्दन पर लगायें ओर 15 मिनट के लिये लगा रहने दे।  उसके बाद  सादे पानी से धो दें फिर साफ तौलिये से गर्दन को अच्छे से सुखाएं ओर आप पाएंगे कि अब आपकी गर्दन पहले से ज़्यादा साफ़ ओर चमक रही हैं। लेकिन कई लोगो की गर्दन हार्मोन्स बदलने की वजह से भी काली हो जाती हैं जिससे कि उसपर इस तरह के नुस्ख़े काम नही करते।  नतीजा वे लोग निराश हो जाते है कि ऐसा क्यू होता हैं। तो आप अपनी गर्दन को साफ करने के लिये किसी स्किन स्पेशलिस्ट को भी दिखा सकते है...

स्ट्रेस या तनाव कैसे करें ख़त्म?

 आज कल के दौर में हर दूसरे व्यक्ति में आप स्ट्रेस को जन्म लेते देखेंगे लेकिन इससे बचना कैसे है कैसे दूर रहे ये आपको कोई नही बता पायेगा।  क्योंकि ज़्यादातर लोगो को ये पता ही नही होता कि उनको स्ट्रेस है या तनाव हैं।  हमें टेंशन होती हैं या नही ये मैटर नही करता लेकिन आजकल की तेज रफ़्तार से चलती हुई ज़िन्दगी में  अपने आप ही तनाव, स्ट्रेस हमारी ज़िंदगी मे जगह बना लेता है। तो सोचने वाली बात यही है कि हमे अगर स्ट्रेस है भी तो हम अपने आपको इससे कैसे बचाये?  कैसे अपने आप को फिट रखें? इसीसे आपके मन मे कई सवालों ने दस्तक दे दी होगी। तो अगर आप किसी चीज़ के लिए ज़्यादा स्ट्रेस में रहते है या ख़ुश नही रह पाते है तो यह भी एक लक्षण हैं।                                  मेडिटेशन से स्ट्रेस खत्म 1-  मेडिटेशन  से आपने मन यानी दिल और आत्मा को जोड़ सकते है यानि ध्यान लगाना ज़रूरी ही है ध्यान लगाने से हमारे दिमाग की  ग्रन्थियां आपने आप काम करना शुरू कर देती है। इससे हार्मोन्स अच्छे से काम करने ...

क्या आपने चुना अपने स्किनटोन के मुताबिक लिपस्टिक का शेड?

 मेकअप करने में हर महिला माहिर है लेकिन जब लिपस्टिक के शेड की बात आती है। तो हर कोई महिला इसी दुविधा में पड़ जाती है कि कौनसी लिपस्टिक उनपर फ़बेगी। क्योंकि हमारे स्किनटोन के हिसाब से ही हमे लिपस्टिक का चुनाव करना चाहिए क़्योंकि जो लिपस्टिक हमारी खूबसूरती को बड़ा सकती है उसी के ग़लत चुनाव से हमारी खूबसूरती को बेहद खराब भी कर सकती है। और एक अच्छे लुक के लिए या यूं कहें कि एक हसीन लुक के लिए लिपस्टिक का चयन स्किनटोन के हिसाब से ही होना चाहिए। साफ़ रंग- रंग साफ़ है तो आप हल्के कलर की या न्यूड कलर की लिपस्टिक का यूज़ करें और साथ ही आपका आँखों का मेकअप लाइट है तो आप डार्क कलर यूज़ करे। गेंहुआ रंग- अगर आपका रंग गेंहुआ है तो आप डार्क कलर यूज़ करे जैसे ऑरेंज, रेड जिससे आपका स्किन टोन ओर ज़्यादा निखरकर आएगा। साँवला रंग- सांवला रंग बहुत ही आकर्षक रंग होता हैं। इसपर आप डार्क कलर की लिपस्टिक लगाए जैसे महरून, डार्क ब्लाऊन, डार्क पिंक ये कलर आप पर काफी सूट करेंगे। नोट- किसी भी विशेषज्ञ से प्रेरित नही है। यह सिर्फ शिक्षित करने के माध्यम से बताया गया है।